री-नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने स्थापित किया विशेष हेल्पलाइन तंत्र

री-नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने स्थापित किया विशेष हेल्पलाइन तंत्र
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : आज आयोजित होने वाली री-नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के मद्देनजर दक्षिण अंडमान जिला प्रशासन ने अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के समन्वय से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एक विशेष सुविधा एवं हेल्पलाइन व्यवस्था स्थापित की है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी), आपदा प्रबंधन भवन, श्री विजयपुरम में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा अभ्यर्थियों को आवश्यक सहायता एवं समन्वय उपलब्ध कराया जाएगा। यह कंट्रोल रूम परीक्षा के दौरान सहायता संबंधी सभी अनुरोधों के लिए केंद्रीय समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करेगा। जिला प्रशासन ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी कठिनाइयों, प्रतिकूल मौसम अथवा किसी अन्य आपात स्थिति के कारण निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होती है तो वे कंट्रोल रूम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं री-नीट (यूजी) परीक्षा 2026 से संबंधित सहायता के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के पहले से संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों को ही अधिकृत हेल्पलाइन के रूप में नामित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी 238880, 240114, 240126, 244266 अथवा 1077 नंबर पर संपर्क कर परीक्षा से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने दोहराया कि उसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र अभ्यर्थी बिना किसी असुविधा के समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें तथा री-नीट (यूजी) परीक्षा 2026 में सुचारु रूप से सम्मिलित हो सकें।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in