हरिनगर पंचायत विकास कार्यों पर प्रशासन के साथ चर्चा

हरिनगर-5 में प्रस्तावित सड़क की देरी पर उठाया मुद्दा
हरिनगर पंचायत विकास कार्यों पर प्रशासन के साथ चर्चा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : हालही में ग्राम पंचायत हरिनगर के प्रधान मनोजीत हलदर ने अंडमान एवं निकोबार प्रशासन की आयुक्त-सह-सचिव डॉ. साची शिंदे तथा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता प्रिजीत रेख के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत हरिनगर से संबंधित कई लंबित विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधान ने जनहित से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों को उठाया, जिनमें सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण शामिल था। हरिनगर-5 में जोशना दास के निवास से सीएम अधिकारी के घर तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण में देरी हो रही है, जो अभी निविदा प्रक्रिया में लंबित है। इसके अलावा एटीआर से पंचु गोपाल दास तक पहले से निर्मित सड़क के आगे के कार्यों को भी जल्द पूरा करने का अनुरोध किया गया, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। दूसरा प्रमुख मुद्दा पिनाकीनगर वार्ड संख्या 2 में आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना से संबंधित था, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। आयुक्त-सह-सचिव ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि निविदा प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और आवश्यक कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा पंचायत से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। डॉ. साची शिंदे ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत हरिनगर ने भी जनता के हित में विकास कार्यों को समय पर पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in