जंगलीघाट रविवार बाजार में अवैध भीख मांगने पर रोक लगाने की मांग

प्रशासन को सख्त कार्रवाई का अनुरोध
जंगलीघाट रविवार बाजार में अवैध भीख मांगने पर रोक लगाने की मांग
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : जंगलीघाट स्थित रविवार ओपन मार्केट में अवैध रूप से भीख मांगने की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। यह मांग हिंदू राष्ट्र शक्ति के राज्य महासचिव तथा श्री विजयापुरम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एन. के. उदया कुमार द्वारा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और दक्षिण अंडमान के उपायुक्त को भेजे गए पत्र में की गई है। पत्र में कहा गया है कि जंगलीघाट में स्थापित इस सुव्यवस्थित बाजार के बावजूद कुछ समूह सड़क और बाजार क्षेत्र के हिस्सों पर कब्जा कर भीख मांगते हैं, जिससे पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है तथा सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। यह गतिविधियां न केवल सार्वजनिक असुविधा का कारण बन रही हैं, बल्कि नगर नियमों और कानून व्यवस्था का उल्लंघन भी हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से आग्रह किया है कि लागू कानूनों के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। साथ ही अवैध कब्जों को हटाने, नियमित निगरानी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि इस समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in