जी.बी. पंत अस्पताल के नए वार्डों में खराब पंखों की मरम्मत की मांग

वार्डों में वेंटिलेशन की कमी से बढ़ी असुविधा
जी.बी. पंत अस्पताल के नए वार्डों में खराब पंखों की मरम्मत की मांग
Published on

गर्मी और उमस में मरीजों की हालत और बिगड़ी

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार प्रादेशिक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रंगालाल हलदर ने स्वास्थ्य सचिव, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन से पोर्ट ब्लेयर स्थित जी.बी. पंत अस्पताल के नए चिकित्सा वार्डों में खराब पड़े सीलिंग फैन की मरम्मत और रखरखाव के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। अपने पत्र में हलदर ने अस्पताल वार्डों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कई सीलिंग फैन या तो पूरी तरह से बंद हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की गर्म और आर्द्र जलवायु को देखते हुए उचित वेंटिलेशन अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर उन मरीजों के लिए जो उपचाराधीन हैं। खराब पंखों के कारण मरीजों की परेशानी और बढ़ रही है, जिनमें से कई पहले से ही कमजोर स्थिति में हैं। हलदर ने आगे कहा कि इस प्रकार की बुनियादी सुविधाएं अस्पतालों में न्यूनतम मानकों को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान स्थिति वार्डों में अनावश्यक कठिनाइयों और असुविधाओं को जन्म दे रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द खराब पंखों की मरम्मत या प्रतिस्थापन करने की मांग की, ताकि उचित वायु संचार बहाल हो सके और मरीजों तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुविधा को सुनिश्चित किया जा सके।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in