दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए कैमरा आधारित स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की मांग

एन. के. उदय कुमार ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए कैमरा आधारित स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की मांग
Published on

तेज रफ्तार वाहन से हुई मौत का दिया हवाला

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश संगठन महासचिव एन. के. उदय कुमार ने अंडमान एवं निकोबार प्रशासन से सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए कैमरा आधारित ओवरस्पीड चालान प्रणाली लागू करने की मांग की है। उपराज्यपाल, मुख्य सचिव और उपायुक्त (दक्षिण अंडमान) को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने हाल ही में हुए एक हादसे का जिक्र किया, जिसमें एक स्वयंसेवक की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना यातायात नियंत्रण में कमी और लापरवाह ड्राइविंग के बढ़ते खतरे को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग, पर्यटन स्थल, समुद्र तट और सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत स्वचालित स्पीड कैमरा और ई-चालान प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया, जिससे नियमों का पालन बेहतर होगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा मजबूत करने की अपील की।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in