दिल्ली मौसम कार्यालय का ‘एक्स’ अकाउंट हैक

‘अनुचित’ पोस्ट
दिल्ली मौसम कार्यालय का ‘एक्स’ अकाउंट हैक
Published on: 

नयी दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) द्वारा कुछ ‘अनुचित’ पोस्ट दोबारा पोस्ट किए जाने के एक दिन बाद विभाग ने रविवार को कहा कि उसका ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। शनिवार शाम को आईएमडी का ध्यान इस मुद्दे की ओर दिलाये जाने के बाद, आईएमडी ने ‘रीपोस्ट’ किए गए पोस्ट को हटा दिया और जांच शुरू कर दी। आईएमडी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि आरडब्ल्यूएफसी नयी दिल्ली का ‘एक्स’ खाता शनिवार को ‘हैक’ हो गया था और कुछ ‘अनुचित पोस्ट’ की गयी थीं। बयान में कहा गया है, ‘उन पोस्ट को हटाने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई की गई। मामले की आगे जांच की जा रही है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News