तुर्किये, कतर, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग समझौता

दोहा में हुए इस समझौते को ‘बद्र समझौता ज्ञापन’ नाम दिया गया
Defense cooperation agreement among Türkiye, Qatar, Pakistan, and Indonesia
समझौते के दौरान मौजूद चारों देशों के प्रमुख
Published on: 

दोहा : तुर्किये, कतर, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोहा में हुए इस समझौते को ‘बद्र समझौता ज्ञापन’ नाम दिया गया है। समझौते का उद्देश्य सैन्य उत्पादन, तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास तथा रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाना है। इससे चारों देशों के बीच रक्षा तकनीक साझा करने और सैन्य उत्पादन क्षमताओं को मजबूत करने का रास्ता खुल सकता है। तुर्किये का पाकिस्तान और इंडोनेशिया के साथ रक्षा क्षेत्र में पहले से सहयोग है। वहीं, पाकिस्तान ने अगस्त में सऊदी अरब के साथ भी पारस्परिक रक्षा समझौता किया था। इस घटनाक्रम पर भारत की नजर है, क्योंकि इससे पाकिस्तान को व्यापक रक्षा तकनीक और संयुक्त सैन्य उत्पादन नेटवर्क तक पहुंच मिल सकती है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चारों देशों के बीच हुआ नया समझौता रक्षा सहयोग पर केंद्रित है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in