रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे

38 वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री की श्रीलंका की पहली यात्रा
Defence Minister Rajnath Singh arrived in Sri Lanka on a three-day visit
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हवाई अड्डे पर स्वागत करते श्रीलंका के श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुण जयसेकरा
Published on

कोलंबो : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा रक्षा और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। यह 38 वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री की श्रीलंका की पहली यात्रा है। सिंह ने श्रीलंका रवाना होने से पहले कहा कि मैं इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी दीर्घकालिक साझेदारी और गहरे ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंधों के अलावा, श्रीलंका ‘पड़ोस पहले’ और ‘महासागर’ पहलों के तहत हमारे सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। वह श्रीलंका में भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्रीलंका के उप रक्षा मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुण जयसेकरा और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने सिंह की अगवानी की। श्रीलंका की ओर से सिंह का गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया गया। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। भारतीय नौसेना का मिसाइल युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि भी मंगलवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। आईएनएस उदयगिरि के चालक दल के सदस्य श्रीलंका नौसेना के साथ सद्भावना कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in