मेक्सिको की संसद में दिखाया गया एलियंस का शव, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा

वायरल तस्वीर
वायरल तस्वीर
Published on

नई दिल्ली: दुनियाभर में एलियंस के अस्तित्व को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। मेक्सिको में वैज्ञानिकों ने अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा किया है। वहां के संसद में वैज्ञानिकों ने दो रहस्यमय लाशें दिखाई है। इसके बाद उन्होंने दावा किया है कि ये लाशें एलियंस की हैं और यह पेरू से मिली हैं। इसके अलावा कई और खुलासे भी किए गए हैं। जिसके बाद दुनिया भर में एलियंस के अस्तित्व को लेकर नई बहस शुरू हो चुकी है।

दो रहस्यमयी लाशों को लेकर किया बड़ा दावा

जानकारी के अनुसार, दो रहस्यमयी लाशें जो पेरू में मिली हैं। उनके हाथों पर पांच नहीं बल्कि तीन उंगलियां थीं। ऐसे में दावे पर सवाल पैदा होता है कि या क्या एलियंस की सिर्फ तीन उंगलियां होती थी। इतना ही नहीं, कथित एलियंस के लंबे-लंबे सिर भी थे। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या उनके सिर भी इतने ही बड़े होते हैं? हालांकि इनके चेहरे इंसानों जैसे ही हैं। ये दुनिया में पहली बार है जब किसी ने एलियंस को लेकर दुनिया के सामने इस तरह का सबूत पेश किया है, जिसने हर किसी को सोच में डाल दिया है। वैज्ञानिकों ने यह दावा करते हुए कहा कि कथित एलियंस के ये शव पेरू की खदान में मिले थे। जिसे 700 साल और 1800 साल पुराना बताया जा रहा है।

पेरू में मिला था दोनों शव

इसके अलावा सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कथित एलियंस की लाश देखी जा सकती हैं, जिसे मेक्सिको की संसद में दिखाया गया था। वीडियो में दो छोटी "गैर-मानवीय" लाशों को लोगों की नजरों के लिए खिड़की वाले बक्सों में दिखाया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों ने शपथ के तहत गवाही दी कि नमूने "हमारे स्थलीय विकास" का हिस्सा नहीं थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in