साइबर अटैक के बाद जेपी मॉर्गन के हजारों ग्राहकों का डेटा लीक

वीजा और मास्टरकार्ड ने भी डेटा लीक की पुष्टि
Data of thousands of JPMorgan customers leaked following a cyberattack
साइबर हमला (सांकेतिक चित्र)
Published on: 

न्यूयॉर्क : अमेरिका के प्रमुख बैंक जेपी मॉर्गन चेज के हजारों ग्राहकों की निजी जानकारी साइबर हमले के बाद इंटरनेट पर लीक हो गई। हमला बैंक को सेवाएं देने वाली कुछ बाहरी कंपनियों पर हुआ। बैंक ने स्पष्ट किया कि लीक हुए डेटा में मुख्य रूप से ग्राहकों और कर्मचारियों के ईमेल पते तथा कुछ फोन नंबर शामिल हैं। क्रेडिट कार्ड या अन्य संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी प्रभावित नहीं हुई है। बैंक के प्रवक्ता जो एवेंजेलिस्टी ने बताया कि शुरुआती जांच में मार्केटिंग से जुड़े डेटा तक अनधिकृत पहुंच के संकेत मिले हैं। वीजा और मास्टरकार्ड ने भी डेटा लीक की पुष्टि की, लेकिन कहा कि उनके कामकाज और भुगतान संबंधी जानकारी पर इसका असर नहीं पड़ा है। प्रभावित खातों की संख्या हजारों में है, जो चेज के कुल ग्राहक आधार का बेहद छोटा हिस्सा है। मास्टरकार्ड के प्रवक्ता सेथ आइजन ने कहा कि घटना पर काबू पा लिया गया है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित कार्डधारकों की मदद की जा रही है। बैंक ने इस घटना को इसी सप्ताह उसकी सेवाओं में आई तकनीकी खराबी से अलग बताया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News