दलाई लामा ने एल्बनीज को दी बधाई

दलाई लामा ने एंथनी एल्बनीज को दी बघाई
दलाई लामा ने एल्बनीज को दी बधाई
Published on: 

धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज को संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की जीत के बाद पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी।

धर्मशाला स्थित उनके कार्यालय से जारी बयान में उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मुझे कई बार ऑस्ट्रेलिया जाने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। दलाई लामा ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों की मित्रता और स्नेह से भावविभोर हैं और उनके द्वारा प्रेम, करुणा तथा अंतर-धार्मिक सौहार्द जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उत्साह से प्रेरित महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर तिब्बती लोगों की स्वतंत्रता और गरिमा के प्रति ऑस्ट्रेलिया की सरकार और वहां की जनता द्वारा दिखाए गए समर्थन और रुचि के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट करता हूं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News