जापान में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

लेवल-5 की भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से बाढ़ और भूस्खलन के खतरे से सतर्क रहने की अपील
Daily life disrupted by heavy rain and floods in Japan
भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गुजरती कार
Published on

टोक्यो : जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के कारण इशिकावा और टोयामा प्रांतों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। कई सड़कें बंद हो गईं और बाढ़ के पानी में घरों तथा वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दोनों प्रांतों के कुछ हिस्सों में लेवल-5 की भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से बाढ़ और भूस्खलन के खतरे से सतर्क रहने को कहा। एजेंसी ने शुक्रवार सुबह तक फिर भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है। कागा और नोटो क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह तक 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। दोनों प्रांतों में 3.8 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। टोयामा के हिमि शहर में बाढ़ के पानी में फंसे कई लोगों को राहतकर्मियों ने रबर की नाव से सुरक्षित निकाला। घुटनों तक पानी भर जाने के कारण कई वाहन सड़कों पर ही बंद हो गए और उन्हें छोड़ना पड़ा। इशिकावा में तीन नगर निकाय क्षेत्रों के करीब 270 घर बाढ़ के कारण अलग-थलग पड़ गए। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने बताया कि दोनों प्रांतों में कई नदियां उफान पर आ गईं और बड़ी संख्या में घरों में पानी घुस गया। खराब मौसम के कारण टोयामा और इशिकावा में 1,000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in