ईंधन खर्च बढ़ने से कंबोडिया से खाली रवाना हुआ क्रूज जहाज

जहाज 28 अक्टूबर को सिहानोकविल बंदरगाह पहुंचा था
Cruise ship departed from Cambodia empty due to rising fuel costs
रवाना होता क्रूज
Published on: 

नोम पेन्ह : ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण तीन साल की विश्व यात्रा बीच में रोकने वाला अमेरिकी क्रूज जहाज ‘एमवी ओडिसी’ बुधवार को कंबोडिया से बिना यात्रियों के रवाना हो गया। जहाज पर केवल चालक दल और अन्य कर्मचारी सवार थे। कंबोडिया के अधिकारियों के अनुसार, जहाज 28 अक्टूबर को सिहानोकविल बंदरगाह पहुंचा था। वहां उसके 203 यात्रियों को कुछ ही घंटों में उतरने के लिए कहा गया था। इनमें ज्यादातर अमेरिकी नागरिक थे। करीब 100 यात्री अभी कंबोडिया में हैं, जबकि अन्य दूसरे देशों में चले गए हैं। जहाज की संचालक कंपनी विला वी रेजिडेंसेज के मुताबिक, ईरान युद्ध के कारण एशिया के कुछ हिस्सों में प्रति केबिन मासिक ईंधन खर्च 1,800 डॉलर से बढ़कर 6,000 से 8,000 डॉलर हो गया है। कंपनी ने यात्रा की गति घटाकर और बंदरगाहों पर अधिक समय बिताकर खर्च कम करने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती लागत संभालना संभव नहीं हुआ। जहाज का अगला ठिकाना स्पष्ट नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News