कैलिफोर्निया में दिवाली की छुट्टी वाला आदेश अदालत ने किया रद्द

आधिकारिक राज्य अवकाश घोषित किए जाने के एक वर्ष के भीतर इस कानून का लगा बड़ा झटका
Court overturns order for Diwali holiday in California.
दीवाली में जलते दीये
Published on

कैलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में दिवाली को आधिकारिक राज्य अवकाश घोषित किए जाने के एक वर्ष से भी कम समय बाद इस कानून को बड़ा झटका लगा है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार, अदालत ने इस ऐतिहासिक कानून के कुछ प्रावधानों को रद्द कर दिया है, जिससे अब इस कानून के भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

अक्टूबर 2025 में हस्ताक्षरित इस कानून के तहत कैलिफोर्निया, दिवाली को आधिकारिक राज्य अवकाश घोषित करने वाला अमेरिका का तीसरा राज्य बना था। इस फैसले का हिंदू अमेरिकी समुदाय के साथ-साथ सिख, जैन और कुछ बौद्ध समुदायों ने भी स्वागत किया था, क्योंकि ये समुदाय भी दिवाली का पर्व मनाते हैं। हालांकि, इस कानून के तहत दिवाली को सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य सवैतनिक (पेड) अवकाश नहीं बनाया गया था। इसके बजाय, पात्र राज्य कर्मचारियों को इस दिन सवैतनिक अवकाश लेने की अनुमति दी गई थी। साथ ही, सरकारी स्कूलों और सामुदायिक कॉलेजों को दिवाली के अवसर पर बंद रखने का विकल्प भी दिया गया था।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा कि अदालत के फैसले ने कानून के मूल उद्देश्य को सीधे चुनौती नहीं दी है। इस कानून का मुख्य मकसद छात्रों और कर्मचारियों को अपनी धार्मिक आस्था तथा शिक्षा या नौकरी के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर होने से बचाना था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in