भीलवाड़ाः कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली?

भीलवाड़ा जिला जेल में तैनात था कांस्टेबल रामकिशोर मोडिवाल
nadia
REP
Published on: 

जयपुरः भीलवाड़ा जिला जेल में तैनात गोली लगने से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जेल परिसर के अंदर वॉच टावर पर तैनात कांस्टेबल रामकिशोर मोडिवाल (37) ने शनिवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार ली। वह राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) की 13वीं बटालियन के कांस्टेबल थे।

दूसरे कांस्टेबल ने खून से लथपथ देखा

जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह फौजदार ने कहा, "अपनी पाली खत्म होने से ठीक पहले, उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से सीने में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।" पुलिस ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना का पता उस समय चला जब एक अन्य कांस्टेबल बाबूलाल उनकी जगह पर ड्यूटी पर आए और उन्हें खून से लथपथ पाकर तुरंत जेल प्रशासन को सूचित किया।

क्यों खुद को गोली मारी, जांच जारी

कोतवाली थाने और फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। शव की वीडियोग्राफी की गई और बाद में पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया। रामकिशोर के बड़े भाई नानूराम ने रविवार सुबह कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें मौत को संदिग्ध बताया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News