UP में पैसेंजर ट्रेन पलटाने की साजिश... ट्रैक पर दिखे लोहे व सीमेंट के पाइप

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई गाड़ी
UP में पैसेंजर ट्रेन पलटाने की साजिश... ट्रैक पर दिखे लोहे व सीमेंट के पाइप
Published on: 

शामली - दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश सामने आई है। शनिवार रात, बलवा और शामली के बीच रेलवे ट्रैक पर कुछ शरारती तत्वों ने सीमेंट और लोहे के पाइप, साथ ही कई बड़े पत्थर रख दिए थे। दिल्ली से शाम 7 बजे रवाना हुई यह ट्रेन जब रात करीब 9:30 बजे इस इलाके में पहुंची, तो लोको पायलट ने समय रहते ट्रैक पर रुकावटें देख लीं और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (RPF), Government Railway Police (GRP) और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इस घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और एसपी राम सेवक गौतम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ट्रैक पर रखे गए पत्थर, लोहे और सीमेंट के पाइप को हटाया गया ताकि मार्ग साफ हो सके। फिलहाल आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के गांवों में दबिश देकर आरोपितों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही, रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, खासकर जब ट्रेनें वहां से गुजर रही होती हैं। रविवार सुबह से गुजरने वाली ट्रेनों के दौरान RPF और GRP पूरी तरह सतर्क नजर आए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News