राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, सिंघवी तेलंगाना से मैदान में

कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, सिंघवी तेलंगाना से मैदान में
Published on

अंजलि भाटिया

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को एक बार फिर तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से कस्ववीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक और तेलंगाना से वी. नरेंद्र रेड्डी को भी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार सुबह उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि इन नामों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ से और अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है।

गौरतलब है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है। अप्रैल में इन सीटों पर चुने गए वर्तमान सांसदों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसके चलते नए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in