नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, सरकार ने दिया सख्त आदेश

कांग्रेस विधायक मानन खान
कांग्रेस विधायक मानन खान
Published on: 

नूंह: हरियाणा पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस विधायक मामन खान को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। माहौल तनावपूर्ण न हो इसके लिए जिले में धारा 144 लगा दी गई है। गुरुवार देर रात को मामन खान की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार ने जिले में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी है। लोगों से पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि घरों पर नमाज अदा करें।

गिरफ्तारी से पहले कोर्ट में की थी अपील

मामन खान हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के विधायक हैं। गिरफ्तारी के बाद से प्रशासन की ओर से अशांति को रोकने के लिए धारा 144 लगाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट को अनावश्यक भ्रामक पोस्ट को लेकर भी सख्ती बरतने का आदेश है। बता दें कि मामन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ऐसी पाबंदियां लगाई है। अपनी गिरफ्तारी से पहले मामन खान ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रूख करते हुए कोर्ट से संरक्षण की अपील की थी और कहा था कि नूंह केस में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। कोर्ट ने इस याचिका के मद्देनजर एक एसआईटी गठित करने को लेकर निर्देश जारी किया था।

हिंसा में 6 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि नूंह जिले में ब्रजमंडल यात्रा को रोकने की वजह से हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें होमगार्ड के दो जवान भी शामिल थे। उसके बाद भी काफी दिन तक जिले में धारा 144 लगाई गई थी और इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया था। नूंह हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामन खान से पहले मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं अब फिरोजपुर-झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आगे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in