नेपाल: वायरल वीडियो पर भड़के सांप्रदायिक दंगे, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

नेपाल: वायरल वीडियो पर भड़के सांप्रदायिक दंगे, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
Published on: 

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू-मुसलमान के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है। नेपाल के गोपालगंज इलाके में हिंसा भड़कने की वजह से तनाव का माहौल है। प्रशासन ने पूरे नेपालगंज इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और हिंसा भड़क उठा।

प्रशासन ने कर्फ्यू का किया ऐलान

हिंसा को लेकर मुख्‍य जिला अधिकारी बिपिन आचार्य ने कहा कि हिंसा और पत्‍थरबाजी को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कर्फ्यू लगाया दिया है। किसी को भी इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही स्‍थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी को कानून का उल्‍लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद बॉर्डर से सटे उत्‍तर प्रदेश के इलाकों में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

वीडियो के विरोध में निकाली गई थी रैली

बताया जा रहा है कि धारन के इलाके में तनाव भड़क उठा। वायरल वीडियो में लोगों को बीफ खाते हुए दिखाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद एक दूसरे गुट ने पूरे कोशी प्रांत से लोगों को जुटाया और गायों की रक्षा के लिए रैली निकाला। इस दौरान जमकर हिंसा और पत्‍थरबाजी हुई। वहीं, नेपालगंज में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन की ओर से सर्वदलीय बैठक हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in