बंधन बैंक के CMD छोड़ने वाले हैं पद, जानिए क्या है कारण

बंधन बैंक के CMD छोड़ने वाले हैं पद, जानिए क्या है कारण
Published on: 

कोलकाताः निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के संस्थापक और सीईओ चंद्रशेखर घोष ने पद छोड़ने की घोषणा की है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि घोष नौ जुलाई, 2024 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने पर बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में अपने दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। घोष ने निदेशक मंडल को लिखे एक पत्र में कहा, ''लगभग एक दशक तक बैंक का नेतृत्व करने के बाद मुझे लगता है कि अब बंधन समूह स्तर पर एक बड़ी रणनीतिक भूमिका निभाने का समय आ गया है।'' आरबीआई ने व्यापक बैंक स्थापित करने के लिए दो अप्रैल, 2014 को बंधन बैंक और आईडीएफसी लि. को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसके बाद बंधन बैंक ने 23 अगस्त, 2015 को 24 राज्यों में 501 शाखाओं और 50 एटीएम के साथ कामकाज शुरू किया था। बंधन बैंक समूचे पूर्वी क्षेत्र का इकलौता सूक्ष्म-वित्त संस्थान है, जिसे पूर्ण बैंक के रूप में कार्य करने का मौका दिया गया।यह वर्ष 2018 में शेयर बाजार में भी सूचीबद्ध हुआ था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News