सीएम हिमंत का दावा- असम में अतिक्रमण करने वालों में बिहार के लोग शामिल, दावों का करेंगे सत्यापन

अतिक्रमण करने वालों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जो खुद को बिहार जैसे राज्यों से आने वाला बता रहे हैं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
Published on

असम : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य की सरकारी, वन और अन्य भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जो खुद को बिहार जैसे राज्यों से आने वाला बता रहे हैं। उन्होंने संदेह जताया कि इनमें से कुछ लोग सीमा पार से भी आ सकते हैं।

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार जैसे राज्यों से होने का दावा करने वाले लोग पूर्वोत्तर राज्य में सरकारी, वन और अन्य भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में शामिल हैं। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार इन लोगों का विवरण उन स्थानों के अधिकारियों के साथ साझा करेगी। जहां से होने का ये दावा कर रहे हैं ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि वे वास्तव में बिहार के रहने वाले हैं।

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, जब हमने अतिक्रमणकारियों की सूची देखी, तो पाया कि ये लोग सिर्फ असम से नहीं हैं। इनमें कछार, श्रीभूमि, धुबरी, होजई, नागांव, मोरीगांव जैसे जिलों के लोग हैं। इनमें बिहार के भी कई लोग हैं। उन्होंने कहा, उन लोगों ने कहा है कि वे बिहार से हैं, लेकिन वे सीमा पार से भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के नाम, पते और अन्य विवरण लिए जाएंगे तथा उस स्थान के अधिकारियों के साथ साझा किए जाएंगे जहां से वे आने का दावा कर रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in