मृत्युदंड का प्रयास विफल होने के बाद क्रिस्टा की हालत गंभीर

उन्हें जीवनरक्षक उपचार दिया जा रहा है
Christa in critical condition after failed execution attempt
क्रिस्टा पाइक
Published on: 

नैशविले (अमेरिका) : टेनेसी में मौत की सजा देने का प्रयास विफल होने के बाद क्रिस्टा पाइक की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उन्हें जीवनरक्षक उपचार दिया जा रहा है। उनके वकीलों ने यह जानकारी दी। घटना के बाद टेनेसी के गवर्नर ने इस साल दिए जाने वाले मृत्युदंड को रोकते हुए मामले की स्वतंत्र समीक्षा के आदेश दिए हैं। पाइक को 1995 में हत्या के एक मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। उन्हें बुधवार रात अस्पताल ले जाया गया था। मृत्युदंड के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा की दोगुनी खुराक देने के बावजूद वह जीवित रहीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in