भारत -चीन अपने मतभेदों को उपयुक्त तरीके से सुलझाए

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत यात्रा पर
Chinese Foreign Ministry Spokesperson Mao Ning
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग
Published on

बीजिंग : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा से पहले, चीन ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को उपयुक्त तरीके से सुलझाना चाहिए और अपने संबंधों को रणनीतिक एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। राष्ट्रपति शी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को नयी दिल्ली पहुंचेंगे। यह लगभग सात साल में भारत की उनकी पहली यात्रा होगी। शनिवार को शिखर सम्मेलन से इतर उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद यह लगातार तीसरा साल होगा, जब दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। माओ ने कहा कि चीन, दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के अनुरूप भारत के साथ काम करेगा। वह द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखेगा, संवाद और सहयोग मजबूत करेगा, ताकि मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अच्छे पड़ोसी और एक-दूसरे की मदद करने वाले साझेदार के रूप में आगे बढ़ना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in