एलएसी पर भारत के आरोपों को चीन ने किया खारिज

आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा के कई क्षेत्रों में चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी रहने की बात कही थी
China rejects India's allegations regarding the LAC
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन
Published on: 

बीजिंग : वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों की गश्त को लेकर भारत के आरोपों के बाद चीन ने सोमवार को कहा कि वह द्विपक्षीय समझौतों और सहमतियों का लगातार सख्ती से पालन कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बीजिंग में कहा कि चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और प्रबंधन गतिविधियां संचालित करता है। इससे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा के कई क्षेत्रों में चीनी सैनिकों के साथ टकराव जारी रहने की बात कही थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि चीनी सैनिकों के निर्धारित गश्त के तरीकों से हटने पर भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में समय-समय पर स्थिति बिगड़ती है। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए जरूरी है। जायसवाल के मुताबिक, दोनों देश एलएसी पर लंबित मुद्दों के समाधान और गलतफहमी से बचने के लिए मौजूदा कूटनीतिक और सैन्य तंत्रों के जरिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in