चीन- अमेरिका को ‘प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार' होना चाहिए : जिनपिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मैरीलैंड स्थित ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ पहुंचने पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया
China and the US should be 'partners, not rivals': Xi Jinping
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on

वाशिंगटन : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वाशिंगटन पहुंचने पर कहा कि चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए, तथा दोनों देश नए दौर में अपने संबंधों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का रास्ता तलाश सकते हैं। अप्रत्याशित कदम के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मैरीलैंड स्थित ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ पहुंचने पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया। शी ने अमेरिका पहुंचने पर दिए लिखित भाषण में चीनी जनता की ओर से अमेरिकी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की जनता लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संपर्क बनाए हुए है और उनके हित एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए। यह 2015 के बाद शी की वाशिंगटन की पहली यात्रा है। शी और ट्रंप के बीच बातचीत में व्यापार शुल्क, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सैन्य संबंध, पश्चिम एशिया में संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध, अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ और ताइवान को अमेरिका द्वारा हथियारों की बिक्री जैसे मुद्दे उठने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in