चीन -पाक ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से मुलाकात की
China and Pakistan discussed bilateral relations and regional issues
पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से मुलाकात करते
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। डार ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत सहयोग, संपर्क सुविधाओं का विस्तार, व्यापार और निवेश, कृषि का आधुनिकीकरण तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाए जाने समेत दोनों देशों के बीच हर परिस्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति की सराहना की। डार ने ‘‘नए युग में साझा भविष्य वाले पाकिस्तान-चीन समुदाय’’ को और मजबूत करने के लिए उच्च स्तर पर नियमित बातचीत और संपर्क बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश कार्यालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व को दोहराया। पाकिस्तान और चीन इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in