कोरोना के नये JN.1 वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, एडवाइजरी जारी

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

नई दिल्ली:  नये साल से पहले देश में कोरोना को लेकर फिर से सतर्कता बरतनी शुरू हो चुकी है।  देश में कोविड के नए JN.1 वेरिएंट का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है। इसके लिए केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने राज्यों से कोरोना की ​​स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। केंद्र सरकार की ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जरूरी कदम उठाना जरूरी है, जिससे इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार(18 दिसंबर) को राज्यों को सलाह दी गई है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाए और पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित की जाए। साथ ही केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पॉजिटिव नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं में भेजें। केरल में 8 दिसंबर को कोविड 19 के नए सब वेरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया था। यहां एक 79 वर्षीय महिला इससे संक्रमित पाई गई थीं। इससे कुछ दिन पहले ही सिंगापुर में भी एक भारतीय यात्री JN.1 वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था। वह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली का रहने वाला था। शख्स ने अक्टूबर में ही सिंगापुर की यात्रा की थी। जिसके बाद आज केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News