

मिकोलाइव : अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में मानवीय सहायता पहुंचाने की तैयारी के बीच मंगलवार तड़के यूक्रेन और रूस के बीच एक क्षेत्र में स्थानीय युद्धविराम लागू हो गया। यूक्रेन के समयानुसार तड़के तीन बजे से संघर्ष रोक दिया गया ताकि इस सप्ताह के अंत में रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के शहर ओलेश्की में मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। मेलानिया ट्रंप के कार्यालय के अनुसार, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (संरा) के अधिकारियों से बात की और अधिकारियों ने उन्हें ओलेश्की की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने रूस और यूक्रेन के नागरिक प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की अगुवाई की। अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच अगले महीने प्रस्तावित वार्ता के नए दौर से पहले इस सहायता मिशन की योजना बनाई गई है। इस वार्ता का उद्देश्य साढ़े चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करना है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ओलेश्की में लगभग 2,000 लोग फंसे हुए हैं।