महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़, भाजपा नेता पर मामला दर्ज

अनुचित कृत्य का आरोप
महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़, भाजपा नेता पर मामला दर्ज
Published on

पुणे : पुणे में एक महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुणे इकाई के एक पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना सोमवार को शनिवाड़ा इलाके में एक चाय की दुकान के पास हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त प्रमोद कोंधरे ने कथित रूप से महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार किया था। अधिकारी ने बताया, ‘सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कथित घटना का पता चला और महिला अधिकारी ने भी प्रमोद कोंधरे पर अनुचित कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया। हमने महिला की गरिमा को आहत करने और यौन उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है।’ प्रमोद कोंधरे भाजपा की पुणे इकाई के महासचिव हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in