कांस्टेबल ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे व्यक्ति की जान बचायी

ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन का है मामला
कांस्टेबल ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे व्यक्ति की जान बचायी
Published on: 

कटक : ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए रेलगाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे 44 वर्षीय एक व्यक्ति की जान बचायी।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल तुलु बेहरा घटना के समय प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करते समय फिसलकर प्लेटफॉर्म और रेलगाड़ी के बीच खाली जगह में गिरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति के हाथ पकड़कर उसे बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गयी। घटना सुबह आठ बजे के आसपास हुई। यात्री की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के निवासी मोहम्मद मुजाहिर के रूप में हुई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने कांस्टेबल को 2,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News