कार टकराई घर से, 6 लोगों ने गवाई जान

पुलिस ने दी जानकारी
कार टकराई घर से, 6 लोगों ने गवाई जान
Published on: 

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकरायी, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कलवान तालुका के कोल्हापुर फाटा में बुधवार रात करीब 10 बजे हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सताना के नामपुर का एक परिवार नासिक में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार नासिक-कलवान रोड पर एक बंगले से जा टकरायी। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनके एक रिश्तेदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News