बदल गए कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो के सुर, माना दुनिया भर में भारत का प्रभाव

बदल गए कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो के सुर, माना दुनिया भर में भारत का प्रभाव
Published on: 

मॉन्ट्रियल: भारत और कनाडा में जारी विवाद पर कनाडा के पीएम का बयान सामने आया। पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान में भारत को लेकर उनके सुर बदले हुए नजर आए। उन्होंने भारत-कनाडा के बीच रिश्तों को लेकर प्रतिबद्धता दर्शायी है। मॉन्ट्रियल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये बात कही।

'अच्छे संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध'

कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अभी भी भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दुनिया भर में भारत के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को लेकर ट्रूडो ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि कनाडा और उसके सहयोगी भारत के साथ जुड़े रहें है। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि कनाडा और उसके सहयोगी विश्व मंच पर भारत के बढ़ते महत्व को देखते हुए उसके साथ रचनात्मक और गंभीरता से जुड़ते रहें। पीएम ट्रूडो बोले कि भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक देश है। जैसा कि हमने पिछले साल अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति प्रस्तुत की थी।

निज्जर हत्या मामले में बोले ट्रूडो

एक अन्य रिपोर्ट अनुसार आतंकी निज्जर की हत्या मामले में गुरुवार को पीएम ट्रूडो ने कहा कि कानून के शासन वाले देश के रूप में, हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि भारत जांच में हमारी मदद करे। यह सुनिश्चित करे कि हमें इस मामले में सभी तथ्य जानने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उन्हें अमेरिका से आश्वासन मिला है कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बैठक के दौरान निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका के बारे में बात करेंगे। बता दें कि इस मुलाकात के बाद दोनों देशों की ओर कनाडा मामले पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in