क्या शुक्र ग्रह पर हो सकते हैं जीव ? ISRO का नया मिशन खोलेगा कई राज

क्या शुक्र ग्रह पर हो सकते हैं जीव ? ISRO का नया मिशन खोलेगा कई राज
Published on: 

नई दिल्ली: मिशन मून और सन के बाद ISRO अब शुक्र ग्रह पर जाने की तैयारी कर रहा है। जिससे वहां मौजूद कई रहस्यमयी चीजों के बारे में पता लगाया जा सके।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) दूसरे ग्रहों पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। चांद पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो अब सूरज की किरणों के बारे में पता लगाएगा। इसके लिए ADITYA L-1 को भेजा जा रहा है। ISRO के मिशन के जरिए अंतरिक्ष में मौजूद कई रहस्यों के बारे में पता लगाया जाएगा। वहीं, एलियंस से जुड़े रहस्यों से भी पर्दा उठ सकता है। क्योंकि इसरो जल्द ही शुक्र ग्रह पर अपना मिशन भेजने वाला है। साल 2025 में शुक्र ग्रह पर मौजूद कई राज सामने आ सकते हैं।

शुक्र ग्रह को लेकर सस्पेंस

बता दें कि शुक्र ग्रह को लेकर वैज्ञानिकों में सस्पेंस बना हुआ है। क्योंकि इसके पीछे यहां के बादलों में मौजूद फॉस्फीन गैस है। जानकारी के अनुसार ये गैस बैक्टीरिया से निकलती है, ऐसे में यहां कोई जीव होने की संभावना हो सकती है। शुक्र ग्रह पर पहली बार NASA ने 1962 में पहुंचने का काम किया। भारत अब शुक्र तक अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला चौथा देश बनेगा। इसरो यहां अपना ऑर्बिटर भेजेगा जो शुक्र के चारों तरफ चक्कर लगाकर तमाम तरह की जानकारी भेजेगा।

स्पेसक्राफ्ट बिना लैंड किए जानकारी जुटाएगा
शुक्र ग्रह पर मौजूद चीजों के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। इस मिशन के तहत स्पेसक्राफ्ट शुक्र ग्रह पर लैंड नहीं करेगा, ये इस ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि इससे पहले नासा ने शुक्र ग्रह पर अपना लैंडर भेजा था। वहां तापमान इतना ज्यादा है कि लैंडर के लैंड होने के बाद वह पिघल गया। जानकारी के मुताबिक शुक्र ग्रह का तापमान 400 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है। इसलिए यहां कई बार ज्वालामुखी फटते रहते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in