Ajab Gajab : भैंस खा गई दो लाख का मंगलसूत्र, 65 टांके लगाकर … | Sanmarg

Ajab Gajab : भैंस खा गई दो लाख का मंगलसूत्र, 65 टांके लगाकर …

वाशिम : महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। जहां सार्सी गांव में एक भैंस ने अपने चारे के साथ करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। हालांकि कई घंटे तक चली सर्जरी के बाद 25 ग्राम का मंगलसूत्र भैंस के पेट से निकाल लिया गया। पशुचिकित्सक डॉ. बालासाहेब ने बताया, 27 सितंबर को किसान रामहरि भोयर अपने खेत से ताजा सोयाबीन तोड़कर लेकर घर आए थे। भोयर के पास एक छोटा सा खेत है और वें एक भैंस के मालिक है।
घर की महिलाओं ने सोयाबीन की फलियां छीलने के बाद छिलकों को एक थाली में इकट्ठा किया। इसके बाद भोयर की पत्नी गीताबाई ने उस थाली को अपने कमरे में रख दिया। शाम को गीताबाई ने अपनी भारी भरकम सोने की मंगलसूत्र उतारकर गलती से उसी थाली पर रख दी।
भैंस को खिला दिया छिलका, तब …

 

अगले दिन 28 सितंबर को घर के एक सदस्य ने भैंस को सोयाबीन का छिलका खिला दिया। बाद में दोपहर को परिवार को एहसास हुआ कि सोने का मंगलसूत्र गायब है। इसके बाद काफी खोजबीन की गयी, लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। भोयर ने कहा, “शुरुआत में हमें लगा कि मंगलसूत्र चोरी हो गयी है, लेकिन बाद में पता चला कि भैंस ने सोयाबीन के छिलकों के साथ सोने की मंगलसूत्र भी खा ली है। इसके बाद हम भैंस को लेकर स्थानीय पशु चिकित्सक के पास गए।
मेटल डिटेक्टर से की गई जांच
“रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पशु चिकित्सक ने भोयर को अपनी भैंस वाशिम के अनुभवी पशुचिकित्सक (सर्जन) डॉ. बालासाहेब के पास ले जाने की सलाह दी। जब मेटल डिटेक्टर का उपयोग करके डॉ. बालासाहेब ने भैंस के पेट की जांच की तो अंदर कुछ धातु होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उनकी टीम ने धातु के सटीक स्थान की पुष्टि के लिए भैंस की सोनोग्राफी की। अंततः 2.5 लाख रुपये के सोने का मंगलसूत्र निकालने के लिए भैंस का ऑपरेशन किया गया।
60-65 टांके लगाए गए
डॉ. बालासाहेब ने बताया कि 29 सितंबर को भैंस की सफल सर्जरी की गयी। 2 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें 60-65 टांके आए है। ऑपरेशन के लिए उसी सर्जिकल तकनीक का उपयोग करके सोने की चेन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया, जिसका उपयोग शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक, धातु, सिक्के और अन्य खतरनाक वस्तुएं खाने वाली देसी गायों की सर्जरी करने के लिए किया जाता है।

Visited 227 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर