ब्रिटिश PM सुनक पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे

ब्रिटिश PM सुनक पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे
Published on: 

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आज (10 सितंबर) दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने दोनों का स्वागत किया और फिर उन्हें मुख्य मंदिर में ले जाकर पूजा करवाई।

ऋषि और उनकी पत्नी 45 मिनट मंदिर में रहे। उन्होंने मुख्य मंदिर के पीछे स्थित एक और मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी सुरक्षा को लेकर मंदिर के अंदर और बाहर कड़े इंतजाम किए गए थे।

सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व है
सुनक ने शनिवार 9 सितंबर को अक्षरधाम मंदिर जाने की बात कही थी। न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में उन्होंने कहा- मुझे हिंदू होने पर गर्व है। मैं इसी तरह पला-बढ़ा हूं और मैं ऐसा ही हूं। मैंने रक्षा बंधन मनाया था। समय न होने की वजह से मैं जन्माष्टमी नहीं मना पाया था, लेकिन उम्मीद है कि इसकी भरपाई किसी मंदिर में जाने से होगी। यह विश्वास ही है, जो हमें मजबूती देता है।

सुनक G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला भारत दौरा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News