ब्रिटेन ने 27 इजराइली राजनयिकों को निकालने की दी चेतावनी

पूर्वी यरुशलम स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करने की धमकी पर दी चेतावनी
Britain warned of expelling 27 Israeli diplomats
लंदन स्थित इजराइली दूतावास
Published on: 

लंदन : ब्रिटेन ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइल ने पूर्वी यरुशलम स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद किया तो वह लंदन स्थित इजराइली दूतावास के 27 राजनयिकों को निष्कासित कर सकता है। अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के इजराइल में राजदूत साइमन वाल्टर्स ने इजराइली अधिकारियों को यह संदेश दिया है कि वाणिज्य दूतावास में जितने ब्रिटिश राजनयिकों का पद खत्म किया जाएगा, उतने ही इजराइली राजनयिकों को ब्रिटेन से निष्कासित किया जाएगा। यह विवाद ब्रिटेन द्वारा कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों से आने वाले सामान के व्यापार पर रोक और बस्तियों के निर्माण में मदद करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बढ़ा है। इजराइल ने इसके जवाब में वाणिज्य दूतावास बंद करने का फैसला किया है, जो 8 अक्टूबर से प्रभावी होना है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल ने पिछले सप्ताह इजराइली अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। हालांकि, सूत्रों के अनुसार वार्ता जारी है और समयसीमा से पहले वाणिज्य दूतावास को खुला रखने पर सहमति बन सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in