जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 139 की मौत

नाव में 305 लोग सवार थे
Boat capsizes off Djibouti coast; 139 people, including 15 children, involved
क्षतिग्रस्त नाव
Published on: 

जिनेवा : पूर्वी अफ्रीका के जिबूती तट के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत हो गई, जबकि 116 लापता हैं। नाव में 305 लोग सवार थे। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के मुताबिक, हादसा गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह जिबूती से यमन जाते समय हुआ। 80 से अधिक लोग बच गए। मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। आईओएम ने बताया कि बेहतर सुरक्षा और रोजगार की तलाश में हॉर्न ऑफ अफ्रीका से हजारों प्रवासी जिबूती के रास्ते बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पार कर खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है। जिबूती में आईओएम के मिशन प्रमुख अलेक्जेंड्रे कोइसैक ने कहा कि यह हादसा प्रवासियों के लिए इस मार्ग पर मौजूद खतरों की गंभीर याद दिलाता है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in