केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: मोहन यादव
ANI
Published on

इंदौरः केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उम्मीद जताई कि दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा लगातार आगे बढ़ेगी।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में हमारी जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय पताका देशभर में लहरा रही है और पार्टी की सरकारें लगातार सुशासन के कीर्तिमान बना रही हैं।

यादव ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा आने वाले समय में केरल में और आगे बढ़ती दिखाई देगी।’

तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा नीत राजग ने शानदार जीत हासिल की है। राजग ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in