भाजपा ने कर्नाटक में दो विधायकों को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए निष्कासित किया

जाने क्या है पूरा मामला
भाजपा ने कर्नाटक में दो विधायकों को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए निष्कासित किया
Published on

बेंगलुरू : भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में अपने दो विधायकों एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को कथित ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए मंगलवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया है। इस बीच उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने इस कार्रवाई की आलोचना की। सोमशेखर और हेब्बार क्रमश: यशवंतपुर और येल्लापुर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और पूर्व में कांग्रेस में थे। वर्ष 2019 में वे कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के उन 18 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस-जदएस की तत्कालीन गठबंधन सरकार गिरा दी थी और भाजपा को राज्य में चौथी बार सत्ता में आने और बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने में मदद की थी।

बाद में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था और वे भाजपा में शामिल हो गये। विजयेंद्र ने कहा कि उन्हें (दो विधायकों को) खुद को सुधारने के लिए काफी समय दिया गया लेकिन उन्होंने सभी चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। आखिरकार उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही राज्य में निष्कासित भाजपा विधायकों की संख्या तीन हो गयी है। पार्टी ने इससे पहले विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को येदियुरप्पा और उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र की खुलेआम आलोचना करने के लिए निष्कासित कर दिया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in