पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Published on

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज (25 दिसंबर) 99वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को दिल्ली स्थित 'सदैव अटल स्मारक' पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर BJP देशभर में पार्टी मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली के सदैव अटल स्मारक पर भी तमाम राजनेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम अटल जी की 99वीं जयंती के अवसर पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सदैव अटल स्मारक पहुंचे और पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सदैव अटल पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने सदैव अटल पहुंचे।

तीन बार पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पीएम के रूप में उनका सबसे छोटा कार्यकाल 13 दिन का रहा। पहली बार वह 1996 में प्रधानमंत्री बने। उनकी सरकार सिर्फ 13 दिनों के बाद ही गिर गई। उसके बाद 1998 से 1999 के बीच वह एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने लेकिन इस बार उनकी सरकार 13 महीने तक ही चल पाई। उसके बाद 1999 से 2004 तक वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री रहे।

 

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in