बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़… 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़… 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Published on

नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश में मंगलवार से शुक्रवार के दौरान और गुजरात में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में मौसम का पूर्वानुमान हल्की से व्यापक वर्षा की संभावना का संकेत देता है, साथ में आंधी, बिजली और भारी वर्षा की अलग-अलग घटनाएं भी हो सकती हैं। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि मौसम का यह मिजाज सोमवार और मंगलवार को गंगीय पश्चिम बंगाल में, सोमवार से गुरुवार तक ओडिशा में और सोमवार से शुक्रवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में होने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा।

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

राजधानी में सोमवार सुबह सुनहरी धूप खिली और दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां सोमवार से गुरुवार तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में मंगलवार से शुक्रवार तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक ऐसी स्थिति की उम्मीद की जा सकती है। राज्य में भारी वर्षा की अलग-अलग घटनाओं के साथ हल्की से व्यापक वर्षा, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में दो-तीन होगी बारिश

बिहार में राजधानी पटना समेत अलग-अलग हिस्सों में पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी से गुजर रही है। इसके अलावा चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके असर के रूप में प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इससे पहले, राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में शनिवार की बारिश हुई। बारिश के बाद गर्मी झेल रहे लोगों राहत मिली। इसके साथ ही आंध्र, तमिलनाडु में इस सप्ताह बारिश होगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in