24 घंटे बाद अश्लील बयान पर शर्मिंदा हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार

Published on: 

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने अश्लील बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने बुधवार(08 नवंबर) को विधानसभा में कहा कि मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। मेरी कोई बात गलत थी तो मैं माफी मांगता हूं। जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं, उनका भी मैं अभिनंदन करता हूं।

बता दें मंगलवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जनसंख्या नियंत्रण प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद नीतीश कुमार विवादों में घिर गए। विधानसभा में नीतीश कुमार जातिगत जनगणना की रिपोर्ट पेश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बढ़ती आबादी को लेकर भी अपनी बात कही। सीएम आबादी पर नियंत्रण के लिए लड़कियों की शिक्षा की जरूरत के बारे में बता रहे थे, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की माफी की मांग

नीतीश की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) नाराज है। जानकारी के मुताबिक आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि NCW देश की हर महिला की तरफ से नीतीश कुमार से तत्काल माफी मांगने की मांग करता है। एनसीडब्ल्यू चीफ ने कहा सीएम विधानसभा में किया गया कमेंट उस सम्मान और आदर के खिलाफ है, जिसकी हर महिला हकदार है। हम ऐसे व्यवहार के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं और जवाबदेही की मांग करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in