बिहार में बागमती नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 18 स्कूली बच्चे हुए लापता

मुजफ्फरपुर जिले में नाव पलटने से हादसा
मुजफ्फरपुर जिले में नाव पलटने से हादसा
Published on: 

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार (14 सितंबर) की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बागमती नदी पार कर रही नाव डूब गई। नाव में 34 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 16 बच्चों को बचा लिया गया। वहीं, 18 बच्चों की तलाश जारी है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है।

कई अधिकारियों को दिया निर्देश- नीतीश
बागमती नदी के मधुपुर पट्टी घाट के पास हुई घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि जिला मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ जिला अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। मैंने संबंधित जिला मजिस्ट्रेट से मामले को तत्काल देखने के लिए कहा है। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को सभी सहायता प्रदान करेगी।

9वीं और 10वीं कक्षा के थे छात्र

घटनास्थल पर लापता बच्चों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव में सवार सभी बच्चे 9वीं और 10वीं कक्षा के बताए जा रहै हैं। घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई। नाविक के अनुसार करीब 30 लोग सवार थे। उसने कहा कि कई लोग अभी लापता हैं। कुछ लोग पानी की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News