भागवत ने ब्रिटेन दौरे की शुरुआत मंदिर, गुरुद्वारा दर्शन से की

विभिन्न धर्मों के नेताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे
Bhagwat began his UK visit by visiting a temple and a gurudwara
मोहन भागवत
Published on

लंदन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को लंदन में मंदिरों और गुरुद्वारे के दौरे के साथ अपने विदेश दौरे के ब्रिटेन चरण की शुरुआत की। आरएसएस की केंद्रीय कार्यकारी टीम के सदस्य सुनील आंबेकर और ब्रिटेन दौरे के समन्वयक ‘इंटीग्रल यूके’ के संयोजक रोहित आंबेकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भागवत अपने दौरे के दौरान विभिन्न धर्मों के नेताओं, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे। भागवत का उद्देश्य आरएसएस के निस्वार्थ सेवा और सामाजिक समरसता के अनुभव को साझा करना तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी ‘पूरा विश्व एक परिवार है’ की विचारधारा को सामने रखना है। आरएसएस के प्रतिनिधियों के अनुसार, लंदन में भागवत का कार्यक्रम अमेरिका और कनाडा की उनकी हालिया यात्रा में दिए गए संदेश को आगे बढ़ाता है। यह आरएसएस की शताब्दी वर्ष के अवसर पर तीन देशों में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है। भागवत ने विल्सडेन स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर और खालसा जथा ब्रिटिश आइल्स गुरुद्वारा का दौरा किया। रविवार को ‘सेलिब्रेशन ऑफ वननेस’ विषय पर सामुदायिक नेताओं के लिए स्वागत समारोह और ‘सभ्यतागत संवाद’ आयोजित किया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in