जन्मदिन का जश्न हो या प्री-वेडिंग शूट : अब यूपी मेट्रो आपके यादगार पल भी संजोएगी

जन्मदिन का जश्न हो या प्री-वेडिंग शूट : अब यूपी मेट्रो आपके यादगार पल भी संजोएगी
Published on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लोगों से जुड़ने और अत्याधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए कई प्रयास कर रहा है। इसके तहत कोच में जन्मदिन की पार्टी मनाने और स्टेशन परिसर में प्री-वेडिंग एवं फिल्म शूटिंग की अनुमति देना शामिल है। यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि 'ट्रेन में जश्न' के विचार को लखनऊ मेट्रो और कानपुर मेट्रो, दोनों के यात्रियों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को रविवार को नयी दिल्ली में अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 2023 के समापन दिवस पर लखनऊ मेट्रो के लिए 'सर्वश्रेष्ठ यात्री सेवाओं और संतुष्टि के साथ मेट्रो रेल' श्रेणी में ' सार्वजनिक परिवहन में उत्कृष्टता का पुरस्कार' प्राप्त हुआ।
मेट्रो कोच में करें आयोजन
बता दें क‌ि जो लोग मेट्रो कोच या स्टेशन परिसर में क‌िसी भी तरह का आयोजन करना चाहते हैं, उनसे 'बहुत मामूली शुल्क' लिया जाता है। जन्मदिन समारोह में हिस्सा लेने वालों को उस अवधि के लिए टोकन खरीदना होगा, जिस दौरान वे मेट्रो में रहना चाहते हैं और 500 रुपये का एकमुश्त शुल्क देना होगा। इस पैसे का उपयोग कोच को सजाने के लिए क‌िया जाएगा। बता दें कि चूंकि मेट्रो ट्रेनों के अंदर खाने-पीने की चीजों की अनुमति नहीं है। ट्रेन में केवल परिवार के सदस्यों या मित्रों को केक के साथ तस्वीरें खींचने की अनुमति होगी। केक काटना और खाना मेट्रो परिसर में निर्दिष्ट स्थानों पर किया जा सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in