

एसनसियोन : पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने उनकी सरकार से जुड़े एक बड़े डिजिटल बैंक के दिवालिया होने के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की। पेना ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट एक वीडियो में कहा कि उन्होंने देश की स्थिरता, सामाजिक शांति और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने जनता से माफी भी मांगी, लेकिन संकट की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की। यूएनो बैंक के इस संकट से लाखों लोगों की जमा-पूंजी फंस गई और देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इस घटनाक्रम के बाद उनकी अपनी पार्टी ने भी उनसे समर्थन वापस ले लिया। अभियोजकों ने पेना के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने की घोषणा की है। इस्तीफे के कुछ ही मिनट बाद संसद के निचले सदन ने शून्य के मुकाबले 78 मतों से उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया और आरोप सीनेट को भेज दिए। सांसद उनके इस्तीफे को स्वीकार करने पर भी मतदान करेंगे। इससे उपराष्ट्रपति पेद्रो अलियाना के राष्ट्रपति पद संभालने का रास्ता साफ हो सकता है।