बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का दिया आश्वासन

सचिवालय में अपने कार्यालय में हिंदू समुदाय के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं
Bangladesh's Prime Minister assured minorities of safety
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा है कि उनकी सरकार सभी नागरिकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी धार्मिक पहचान कुछ भी हो। रहमान ने सोमवार सचिवालय में अपने कार्यालय में हिंदू समुदाय के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि इस देश के नागरिक के तौर पर लोग जिन अधिकारों और सुरक्षा के हकदार हैं, वे उन्हें मिले।’’ उन्होंने कहा कि शासनाध्यक्ष के तौर पर हर नागरिक के अधिकारों को सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है और वह इसे पूरा करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार ‘हर संभव कोशिश’ करेंगे। रहमान का यह बयान बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा और उनके धर्मस्थलों एवं धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा की जरूरत को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच आया है। वर्ष 2022 की जनगणना के अनुसार, बांग्लादेश की लगभग 17 करोड़ की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी आठ प्रतिशत (लगभग 1.3 करोड़) है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in