बांग्लादेश : शेख हसीना के गृह नगर में फिर हिंसा भड़की

उपद्रवियों ने पुलिस थाने, बीएनपी सांसद के आवास और पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया
Bangladesh: Violence flares up again in Sheikh Hasina’s hometown
पत्थरबाजी करते उपद्रवी
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज और पड़ोसी फरीदपुर में मंगलवार रात एक स्थानीय नेता की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने पुलिस थाने, बीएनपी सांसद के आवास और पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया। कई मोटरसाइकिलों में भी आग लगा दी गई। पुलिस के अनुसार, फरीदपुर के भांगा इलाके में पुलिस और अवामी लीग समर्थकों के बीच झड़प में बीएनपी की किसान शाखा के स्थानीय नेता राजू मोल्ला की मौत हो गई। गोपालगंज के तुंगीपारा में अवामी लीग समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई हिंसा आसपास के इलाकों में फैल गई। हमलावरों ने बीएनपी सांसद एसएम जिलानी के घर पर हमला किया। उनके परिजनों को वहां से भागना पड़ा। राजधानी ढाका में भी उपद्रवियों ने चार बसों में आग लगाई और कई जगह देसी बम विस्फोट किए। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने वीडियो और ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News