हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी

108 बीजीबी प्लाटून तैनात
Bangladesh tightens security ahead of Hasina's return
शेख हसीना
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित स्वदेश वापसी से पहले देश में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। हिंसा और आगजनी की आशंका के मद्देनजर सरकार ने सात जिलों में सीमा सुरक्षा बल (बीजीबी) की 108 प्लाटून तैनात की हैं। इनमें हसीना के गृह जिले गोपालगंज में सबसे अधिक 56 प्लाटून भेजी गई हैं। हसीना ने 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है। बीजीबी ने बुधवार को बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। ढाका और गाजीपुर में 18-18, नारायणगंज में छह, चटगांव में तीन, मैमनसिंह में दो और कॉक्स बाजार में एक प्लाटून तैनात की गई है। चार अतिरिक्त प्लाटून को अलर्ट पर रखा गया है। एक प्लाटून में 30 से 40 जवान होते हैं। पुलिस के मुताबिक, सात से 19 नवंबर के बीच देशभर में 83 वाहनों को आग के हवाले किया गया और 87 स्थानों पर देसी बम फेंके गए। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि अवामी लीग के समर्थक हिंसा और तोड़फोड़ कर सकते हैं। पार्टी ने 29 और 30 नवंबर को देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया है।

अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से हसीना भारत में रह रही हैं। उनके प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि वह 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली से राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि वापसी पर उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यर्पण संधि के तहत लौट सकती हैं हसीना : गृहमंत्री

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि हसीना की वापसी की घोषणा से सरकार पर कोई दबाव नहीं है। सुरक्षा बलों को सतर्क रखना नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हसीना पहले भी नवंबर और दिसंबर में लौटने की बात कह चुकी हैं, लेकिन उनकी वापसी की तारीख स्पष्ट नहीं है। सरकार इस मामले में किसी दबाव में नहीं है। मंत्री के अनुसार, प्रत्यर्पण संधि के तहत हसीना को बांग्लादेश लाया जा सकता है। उनके प्रत्यर्पण के लिए भारत को कूटनीतिक माध्यम से पत्र भेजा गया है। भारत ने कानून के मुताबिक मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News