तारिक रहमान की भारत यात्रा पर बातचीत से बांग्लादेश आशावादी

भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से मुलाकात कर की चर्चा
Bangladesh optimistic following discussions on Tariq Rahman's visit to India
भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से मुलाकात करते
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बातचीत में हो रही प्रगति से वह ‘‘आशावादी’’ है। भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों में जारी तनाव के बीच यात्रा पर चर्चा की। बैठक के बाद कबीर ने कहा कि यात्रा पर अच्छी चर्चा हुई है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने नवंबर में रहमान के नयी दिल्ली दौरे की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अफवाहों पर नहीं, वास्तविकता पर बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने और दोनों देशों के संबंधों में परस्पर सम्मान कायम होने पर प्रधानमंत्री भारत जाएंगे। त्रिवेदी ने कहा कि रहमान को भारत आने का निमंत्रण अब भी खुला है और यात्रा को लेकर जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। रहमान की प्रस्तावित यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से दोनों देशों के संबंधों में तनाव है। भारत ने इस महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक अध्यक्ष के तौर पर रहमान को आमंत्रित किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in